प्रशासनिक अधिकारियों ने कटड़ा में ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा

संवाद सहयोगी कटड़ा आगामी 22 सितंबर को नो कार डे के उपलक्ष्य में प्रशासन कटड़ा में हेरिटेज वाक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:33 AM (IST)
प्रशासनिक अधिकारियों ने कटड़ा में ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा
प्रशासनिक अधिकारियों ने कटड़ा में ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा

संवाद सहयोगी, कटड़ा : आगामी 22 सितंबर को नो कार डे के उपलक्ष्य में प्रशासन कटड़ा में हेरिटेज वाक का आयोजन करेगा। इस आयोजन के दौरान देशभर से मा वैष्णो देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को आधार शिविर कटड़ा के प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ ही प्राचीन सराय, प्राचीन दुकानों और प्राचीन घर आदि से रूबरू कराया जाएगा, जहा बीते जमाने में कटड़ावासी श्रद्धालुओं को अपने घरों में ठहराते थे।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने को लेकर एसडीएम कटड़ा अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राचीन स्थलों का दौरा कर जायजा लिया। दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मा वैष्णो देवी की यात्रा के प्रथम पड़ाव ऐतिहासिक भूमिका मंदिर, मा वैष्णो देवी के अनन्य भक्त बाबा श्रीधर की जन्मभूमि हंसाली गाव, प्राचीन दर्शनी ड्योढ़ी, ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, प्राचीन पौनावार मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर के साथ ही प्राचीन चिंतामणि धर्मशाला, पुरानी दुकानों के साथ ही पुराने घरों का दौरा कर जायजा लिया और पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप देने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि नो कार डे पर 22 सितंबर को हेरिटेज वाक का आयोजन किया जाएगा, लेकिन प्रशासन आगामी नवरात्र महोत्सव में भी श्रद्धालुओं को इन सभी स्थलों का दौरा करवाएगा। जहा एक ओर श्रद्धालु इन ऐतिहासिक व प्राचीन स्थलों का दौरा कर जानकारी प्राप्त करेंगे, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं को डोगरी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर कटड़ा डेवलपमेंट अथारिटी की सीईओ प्रीति शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका बाली, तहसीलदार अनिल चाढ़क के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी