शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपित जम्मू से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी रियासी रियासी में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:30 AM (IST)
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपित जम्मू से गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपित जम्मू से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रियासी : रियासी में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपित को पुलिस ने जम्मू के ठंडी खुई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान रियासी के करैणी निवासी भारत भूषण के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक रियासी क्षेत्र की एक युवती ने सात नवंबर को लिखित में रियासी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक आरोपित ने पहले तो युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आखिर में जब युवती को अपने साथ हुए धोखे का आभास हुआ तो उसने रियासी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया और आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

उधर, आरोपित को उसके खिलाफ रियासी पुलिस थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह अपना मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलकर भूमिगत हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना भेष भी बदल लिया था, जिससे उस तक पहुंचने में पुलिस को लगभग तीन सप्ताह का समय लग गया। शुक्रवार को पुलिस को आरोपित के जम्मू क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, जिस पर एसएसपी शैलेंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम जम्मू पहुंच गई और फिर स्थानीय पुलिस के साथ कई जगहों पर सिलसिलेवार छापेमारी की गई। आखिर में पुलिस ने आरोपित को जम्मू के ठंडी खुई इलाके से ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर पुलिस रियासी लाई। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी