संगोष्ठी में एबीवीपी के इतिहास से कराया परिचित

जागरण संवाददाता ऊधमपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस पर ऊधमपुर नगर इक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:44 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:20 AM (IST)
संगोष्ठी में एबीवीपी के इतिहास से कराया परिचित
संगोष्ठी में एबीवीपी के इतिहास से कराया परिचित

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस पर ऊधमपुर नगर इकाई ने संगोष्ठी का आयोजन किया। एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता इसमें हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करने के बाद उन्होंने मौजूद लोगों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थापना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने एबीवीपी की ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यो और उपलब्धियों की जानकारी सबको दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की केवल आंदोलन ही नहीं, बल्कि संगोष्ठी, सम्मलेन, अभ्यास वर्ग व अन्य गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर एबीवीपी की ऊधमपुर नगर इकाई पुनर्गठित की गई, जिसमें पवन कुमार को नगर अध्यक्ष, हरदीप जम्वाल को नगर मंत्री, सुदर्शन जम्वाल, राकेश शर्मा, सुभाष मगोत्रा और सुदेश सडोत्रा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गगन शर्मा, मनीष शर्मा, अनीश भारद्वाज, मिल्खी राम को सह मंत्री, अमन पंडोत्रा को कार्यालय मंत्री, अश्वनी शर्मा को राष्ट्रीय कला मंच, ओंकार वर्मा को विकासार्थ विद्यार्थी, लविश शर्मा को सेवार्थ विद्यार्थी, अतुल शर्मा को कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

chat bot
आपका साथी