क्वारंटाइन से कार सहित भागा अन्य राज्य का व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता ऊधमपुर अन्य राज्य से आया क्वारंटाइन किया गया एक व्यक्ति कार सहित क्वारंट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:15 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
क्वारंटाइन से कार सहित भागा अन्य राज्य का व्यक्ति काबू, मामला दर्ज
क्वारंटाइन से कार सहित भागा अन्य राज्य का व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अन्य राज्य से आया क्वारंटाइन किया गया एक व्यक्ति कार सहित क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसका पता लगाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति अन्य राज्य से अपनी निजी कार में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आया था। निर्धारित नियम के तहत उसे ग्रैंड किग होटल में क्वारंटाइन किया गया था, मगर वह क्वारंटाइन सेंटर से अपनी कार समेत फरार हो गया। क्वारंटाइन सेंटर में तैनात स्टाफ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। संबंधित मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने उसका पता लगाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने परिवहन विभाग की मदद से उसकी कार के नंबर से उसका पता लगा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे कड़ी निगरानी में क्वारंटाइन में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी