जोजिला व जेड मोड़ टनल से पर्यटन और निखरेगा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेड मोड़ व जोजिला टनल परियोजना का काम समय पर पूरा किया जाना चाहिए। इन परियोजनाओं के पूरा होने से इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:04 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:04 AM (IST)
जोजिला व जेड मोड़ टनल से पर्यटन और निखरेगा
जोजिला व जेड मोड़ टनल से पर्यटन और निखरेगा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेड मोड़ व जोजिला टनल परियोजना का काम समय पर पूरा किया जाना चाहिए। इन परियोजनाओं के पूरा होने से इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अनुराग गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचे है। हर मौसम में लद्दाख को जोड़ने वाली जोजिला टनल में पहुंचे मंत्री ने कार्य प्रगति जानी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जोजिला टनल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड सर्दी में काम जारी रखने की तैयारी में है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पर्यटन के लिए जोजिला टनल की अहमियत बहुत ज्यादा है। इससे लद्दाख के कारगिल और लेह से पूरा साल संपर्क कायम करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री कहा कि मोदी सरकार देश में टनल, रेल, सड़क के अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। सरकार सीमा सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जम्मू कश्मीर के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए यह प्रोजेक्ट अहम साबित होंगे। जोजिला टनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग से शुरू होकर लद्दाख के मीनामर्ग तक बनेगी। एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल की लम्बाई 13.2 किलोमीटर है। यह क्षेत्र में भूकंपीय क्षेत्र चार में आता है, जिसे देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जेड मोड़ टनल का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 2378 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि एस्केप टनल का कार्य 16 सितंबर को पूरा किया गया है। मुख्य टनल जो 6412 मीटर लंबी है, उसका कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मंत्री ने ट्रैफिक की सुरक्षा मूवमेंट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस टनल के बनने से इस इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने गांदरबल जिले में जोनल प्ले फील्ड का शिलान्यास किया। उन्होंने किचपोरा कंगन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्घाटन भी किया।

chat bot
आपका साथी