Srinagar: घाटी पहुंचे यशवंत सिन्हा को एयरपोर्ट पर रोका, अन्य सदस्यों को शहर में जाने की अनुमति मिली

एनजीओ की ओर से पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा कपिल काक भारत भूषण और सुशोभा बरनाद कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी हकीकत जानना चाहते थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 02:07 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 02:07 PM (IST)
Srinagar: घाटी पहुंचे यशवंत सिन्हा को एयरपोर्ट पर रोका, अन्य सदस्यों को शहर में जाने की अनुमति मिली
Srinagar: घाटी पहुंचे यशवंत सिन्हा को एयरपोर्ट पर रोका, अन्य सदस्यों को शहर में जाने की अनुमति मिली

श्रीनगर, जेएनएन। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में बदल रहे हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे कनर्सन सिटीजन्स ग्रुप के सदस्यों को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सहित संस्था के अन्य सदस्यों को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। एनजीओ की ओर से पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा, कपिल काक, भारत भूषण और सुशोभा बरनोढ कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी हकीकत जानना चाहते थे। 

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यशवंत सिन्हा ने प्रबंधन को हवाला दिया कि वह यहां किसी राजनीतिक नेता की हेसियत से नहीं बल्कि गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि के तौर पर आए हैं। उन्हें शहर में जाने की अनुमति दी जाए। परंतु उन्हें इसकी इजाज नहीं दी गई। हालांकि प्रबंधन ने उन्हें श्रीनगर से वापिस भेजने के निर्देश देते हुए संस्था के अन्य सदस्यों को शहर में जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। सूत्रों ने बताया कि सिन्हा को अगली फ्लाइट से दिल्ली वापिस भेज दिया गया है। जबकि संस्था के अन्य सदस्य कपिल काक, भारत भूषण और सुशोभा बरनोढ अलग-अलग इलाकों में जाने के लिए एयरपोर्ट से शहर की ओर निकल गए हैं।

chat bot
आपका साथी