Jammu Kashmir : वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारियों का क्यों नहीं हुआ तबादला, होगी जांच

जल्द ही इन सभी को मौजूदा स्थान से हटाते हुए अन्यत्र किसी उपयुक्त स्थान पर योग्यतानुसार नियुक्त किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं इन लोगों को समयानुसार तबादला क्यों नहीं हुआ और अगर हुआ है तो किन परिस्थितियों में तबादला रोका गया इन सभी तथ्यों की जांच भी होगी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:27 PM (IST)
Jammu Kashmir : वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारियों का क्यों नहीं हुआ तबादला, होगी जांच
विभिन्न सरकारी विभागों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों का बरसोें से तबादला ही नहीं हुआ है।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो : केंद्र शासित प्रदेश में एक ही पद या फिर एक ही स्थान पर बरसों से डटे अधिकारियों और कर्मचारियों के दिन अब लदने वाले हैं। जल्द ही इन सभी को मौजूदा स्थान से हटाते हुए अन्यत्र किसी उपयुक्त स्थान पर योग्यतानुसार नियुक्त किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं, इन लोगों को समयानुसार तबादला क्यों नहीं हुआ और अगर हुआ है तो किन परिस्थितियों में तबादला रोका गया, इन सभी तथ्यों की जांच भी होगी। प्रदेश सरकार ने इस संदर्भ में पहलकदमी करते हुए सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने अपने अधीनस्थ विभाग मेें उन सभी अधिकारियों व कर्मियों का पूरा ब्योरो उपलब्ध कराने को कहा है, जो पांच साल या उससे भी ज्यादा समय से एक ही जगह पर हैं।

प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों का बरसोें से तबादला ही नहीं हुआ है। यह जम्मू-कश्मीर सीविल सर्विसेज नियमों के खिलाफ है। सिर्फ कुछेक विशेष परिस्थितियों में ही किसी अधिकारी का तबादला नहीं किया जा सकता और इसके लिए भी एक निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच में पाया कि जहां कुछेक विशेष अधिकारी या कर्मी बरसों से बैठे हुए हैें, वहां पर अनियमितताएं ज्यादा होती हैं। इनमें राजस्व, बिजली, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, स्वास्थ्य व लोकनिर्माण विभाग के नाम उल्लेखनीय हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी इस संदर्भ में प्रदेश प्रशासन को अधिकारिक तौर पर सूचित कर स्थानांतरण नीति को पूरी तरह प्रभावी बनाने और बरसों से एक ही जगह बैठे अधिकारियों व कर्मियों के तबादले करने या फिर उनकी विभागीय जिम्मेदारियों मेें बदलाव के लिए कहा है। प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस संदर्भ में एक विस्तृत रिपोट्र सौंपी है। इसमेें उसने बताया है कि कुछेक खास अधिकारी बरसों से कुछ खास पदों पर बैठे हैं। कई मामलों मेे देखा गया है कि अगर किसी अधिकारी का तबादला होता हे तो वह कुछ ही दिनोें या महीनों के अंतराल पर दोबारा उस पद विशेष पर आ जाता है, जहां से उसे स्थानांतरित किया गया होता है।

जम्मू कश्मीर महाप्रशासनिक विभाग ने भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूरो के पत्र का संज्ञान लेते हुए हुए सभी प्रशासनिक सचिवों और समर्थ प्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी स्थानांतरण नीति के विरुद्ध किसी जगह विशेष या पद पर निर्धारित समयावधि से ज्यादा नहीं रहना चाहिए। सिर्फ विशेष परिस्थितियोें में और वह भी निर्धारित नियमों के आधार पर किसी को छूट दी जा सकती है।

जल्द होगा बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का फेरबदल : महाप्रशासनिक विभाग ने इसके साथ ही ऐसे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची भी जल्द तैयार करने और उनके विभागीय कामकाज में फेरबदल करने या फिर उन्हेें स्थानांतरित करने के लिए कहा है जो एक लंबे समय से लगातार एक ही जगह विशेष या कार्यालय मेें काम कर रहे हैं। इसके अलावा सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संदर्भ में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने इन सभी कर्मचारियोें व अधिकारियों के सर्विस रिकार्ड और उनके द्वारा जमा कराए गए अपने संपत्ति के ब्योरे की जांच के लिए भी कहा है। लिहाजा जल्द प्रदेश में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का फेरबदल होगा।

chat bot
आपका साथी