केंद्रीय मंत्री ने पीयूष गोयल ने कश्मीर में प्राचीन मार्तड सूर्य मंदिर की यात्रा की

अनंतनाग-पहलगाम मार्ग पर स्थित पौराणिक महत्व का मार्तंड सूर्य मंदिर कोणार्क सूर्य मंदिर से भी प्राचीन माना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:30 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने पीयूष गोयल ने कश्मीर में प्राचीन मार्तड सूर्य मंदिर की यात्रा की
केंद्रीय मंत्री ने पीयूष गोयल ने कश्मीर में प्राचीन मार्तड सूर्य मंदिर की यात्रा की

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर की दस्तकारी बेजोड़ है। इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। कारीगरों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सामान देश के विभिन्न हिस्सों में बिके, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अनंतनाग-पहलगाम मार्ग पर स्थित पौराणिक महत्व के मार्तंड सूर्य मंदिर की भी यात्रा की। यह मंदिर कोणार्क सूर्य मंदिर से भी प्राचीन माना जाता है। उन्होंने मार्तंड सूर्य मंदिर की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाया जाना चाहिए। यह मंदिर धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन सकता है। इसलिए संबंधित प्रशासन को इसके संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के लिहाज से इसका विकास भी करना चाहिए। केंद्र सरकार के जनपहुंच कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को आए गोयल ने पहलगाम में गोल्फ कोर्स में एक टूरिस्ट हट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही देवदार पौधारोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। हरा भरा जम्मू कश्मीर अभियान के तहत शुरू किए गए देवदार पौधारोपण कार्यक्रम में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और सीर पेयजल परियोजना जनता को समर्पित की। इस परियोजना से 10 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। जल जीवन मिशन के तहत यह परियोजना तीन माह में तैयार की गई है। पहलगाम के अकड पार्क स्थित राही शाल इकाई का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। शाल इकाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहा उन्होंने कारीगरों से बातचीत की है। उनका बनाया सामान देखा है। उनकी कारीगरी कमाल की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की दस्तकारी के संरक्षण एवं प्रोत्साहण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू कर रखी हैं। लोगों के सशक्तीकरण के लिए कदम उठाए जा रहे

कश्मीर भारत का मुकुट है। प्रत्येक भारतवासी चाहता है कि यह मुकुट हमेशा चमकता-धमकता रहते। कश्मीर में शाति-खुशहाली ही हमारा लक्ष्य है। आज जम्मू कश्मीर विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। देश-दुनिया के निवेशक यहा निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए, यहा के लोगों के राजनीतिक-सामाजिक सशक्तीकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पर्यटन ढांचा मजबूत बनाने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने पहलगाम, वेरीनाग और अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन ढाचा मजूबत बनाए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से पर्यटन की संभावनाओं पर काम किया जाए तो इस पूरे क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। यहा रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे।

chat bot
आपका साथी