मंत्री पशुपति कुमार पारस का बारामुला में फल उत्पादकों से मिले

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को बारामुला जिले के पट्टन में फल उत्पादकों से रूबरू हुए। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में भाग लिया। केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री ने हार्टीकल्चर विभाग के स्टालों का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:11 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:11 AM (IST)
मंत्री पशुपति कुमार पारस का बारामुला में फल उत्पादकों से मिले
मंत्री पशुपति कुमार पारस का बारामुला में फल उत्पादकों से मिले

राज्य ब्यूरो, जम्मू : केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को बारामुला जिले के पट्टन में फल उत्पादकों से रूबरू हुए। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में भाग लिया। केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री ने हार्टीकल्चर विभाग के स्टालों का उद्घाटन किया। इनमें केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं का उल्लेख था। कश्मीर में उगाए जाने वाले फलों को प्रदर्शित किया था।

उन्होंने उन्नत फल उत्पादकों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने मंत्री के साथ अनुभवों को साझा किया। मंत्री ने किसानों से आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने को कहा। इससे उत्पादन भी बढ़ता है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बहुत संभावना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के अलावा उनकी आय को दोगुना करने के लिए प्रयास कर रही है। फल उत्पादकों ने मंत्री के साथ कई अमि मुद्दे उठाए। उन्होंने कोल्ड स्टोर सुविधा बढ़ाने, मार्केट इंटरवेंशन स्कीम को लागू करने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके वाहनों की आवाजाही को बिना रोकटोक के सुनिश्चित बनाने को कहा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम का मकसद ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याओं को जान कर उनका समाधान करना है। यही नहीं इसका मकसद केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों को पहुंचाना है। मंत्री ने कम दरों पर मशीनरी खरीदने केलिए अधिकृत किसानों में पत्र भी वितरित किए। डिप्टी कमिश्नर बारामुला भूपेंद्र कुमार भी मौजूद थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में विकास और जन आकांक्षाओं को जानने के लिए केंद्र सरकार के 70 मंत्रियों का दौरा हो रहा है। ये केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान लोगों से बातचीत कर उनके मन की बात भी जानी जा रही है। लोग भी केंद्रीय मंत्रियों को अपने मन की बात बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी