युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोग हिरासत में

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों पर पीड़िता को एक शादी समारोह से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 08:21 AM (IST)
युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोग हिरासत में
युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोग हिरासत में

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों पर पीड़िता को एक शादी समारोह से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगो ने आरोपितो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

घटना कुलगाम जिले में शनिवार देर शाम घटी। पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। वह दुल्हन के लिए कुछ चीजें खरीदने के लिए पास में स्थित बाजार जा रही थी। इसी बीच समारोह में आए दो युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक पीड़िता वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पीड़िता बेहोशी अवस्था में एक बगीचे में मिली। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस थाना दिवसर के एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने युवती के साथ जबरदस्ती करने की बात स्वीकार कर ली है।

chat bot
आपका साथी