गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से शुरू, मोदी करेंगे उद्घाटन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार जम्मू कश्मीर को खेल प्रतिभाओं का पावर हाउस बताया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे खेल महोत्सवों के आयोजन के जरिए हम स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:47 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:47 AM (IST)
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से शुरू, मोदी करेंगे उद्घाटन
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से शुरू, मोदी करेंगे उद्घाटन

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार जम्मू कश्मीर को खेल प्रतिभाओं का पावर हाउस बताया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे खेल महोत्सवों के आयोजन के जरिए हम स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यकीन दिलाया है कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग, खेलों का बुनियादी ढाचा व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। वह 26 फरवरी गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन से पूर्व शाम को विभिन्न भागों से आए खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रंगारंग सास्कृतिक व आतिशबाजी कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय खेल एवं युवा मामले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे।

खेलो इंडिया-विंटर गेम्स लगातार दूसरे साल गुलमर्ग में हो रहे हैं। बीते साल यह मार्च में हुए थे। खेलो इंडिया-विंटर गेम्स को केंद्र सरकार ने गुलमर्ग में होने वाली गतिविधियों के वाíषक कैलेंडर में स्थायी रूप से शामिल किया है। शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका ई उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू दोपहर बाद ही गुलमर्ग पहुंचे हैं। देश के 27 राज्यों व केंद्र शासिति प्रदेशो के 1200 खिलाड़ी दो मार्च तक चलने वाले खेल महोत्सव में भाग लेने आए हैं। सिन्हा ने कहा कि गुलमर्ग समेत वादी के विभिन्न हिस्सों में विंटर गेम्स लायक पूरा माहौल है। हम कश्मीर को विशेषकर गुलमर्ग को दुनिया के मानचित्र पर शीतकालीन खेलों के लिए, विंटर गेम्स के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। खेलो इंडिया से जम्मू कश्मीर को दुनिया के विंटर स्पो‌र्ट्स मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे जम्मू कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम यहा के युवाओं को उनकी खेल प्रतिभा के विकास में पूरी मदद करना चाहते हैं।

इससे पूर्व खेलो इंडिया-विंटर गेम्स में भाग लेन आए खिलाड़ियों के स्वागत में गुलमर्म मे रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयाजन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। सबसे ज्यादा रोमाच रात के अंधेरे में गुलमर्ग की चोटियों पर हाथों में मशाल लिए स्कीईंग खिलाड़ियों को स्कीईंग करते देखने में आया। कश्मीर की रग्बी खिलाड़ियों ने ने प्रदर्शनी के तौर स्नो रग्बी मैच भी खेला।

यहां आकर प्रसन्न हूं : केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मै यहा आकर प्रसन्न हूं। यहा खिलाड़ी अत्यंत उत्साह से भरे हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों के अनुरुप जम्मू कश्मीर में शाति व सुरक्षा का माहौल बहाल करने में तेजी से ठोस कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं। उनका असर यहा जमीन पर भी नजर आता है।

chat bot
आपका साथी