विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा जम्मू कश्मीर

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण आल इंडिया रेडियो और डीडीके श्रीनगर पड़ोसी देशों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:50 AM (IST)
विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा जम्मू कश्मीर
विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा जम्मू कश्मीर

राज्य ब्यूरो, जम्मू: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डा. एल मुरुगन ने कहा कि जम्मू कश्मीर विकास पर के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समावेशी विकास और सुशासन के विचार और जम्मू कश्मीर प्रशासन के दृष्टिकोण से जम्मू कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कश्मीर दौरे पर पहुंचे डा. मुरुगन आल इंडिया रेडियो श्रीनगर में प्रसार भारती के सभागार का उद्घाटन किया। वर्ष 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ में सभागार क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसका जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने आल इंडिया रेडियो श्रीनगर और दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये दोनों संस्थान पिछले कई दशकों से कई भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम बना रहे हैं। उन्होंने 2014 की विनाशकारी बाढ़ और कोविड-19 महामारी के दौरान आकाशवाणी श्रीनगर और डीडीके श्रीनगर दोनों द्वारा निभाई गई भूमिका का विशेष उल्लेख किया।

मुरुगन ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण, आल इंडिया रेडियो और डीडीके श्रीनगर पड़ोसी देशों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। डा. मुरुगन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री भी हैं। उन्होंने लारीबल डाचीगाम में ट्राउट कल्चर फार्म में पहुंचकर किसानों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई पहल की है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्राउट पालन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरा है।

chat bot
आपका साथी