मार्तड सूर्य मंदिर देश के पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा: मीनाक्षी

इससे पूर्व लेखी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साप्ताहिक आइकोनिक महोत्सव गुलमर्ग में उद्घाटन किया। लेखकों कवियों बुद्धिजीवियों ने साहित्यिक परंपराओं के कई पहलुओं पर चर्चा और विश्लेषण किया। साहित्यिक उत्सव का उद्घाटन करते हुए लेखी ने इस तरह के उत्सव के आयोजन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:34 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:34 AM (IST)
मार्तड सूर्य मंदिर देश के पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा: मीनाक्षी
मार्तड सूर्य मंदिर देश के पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा: मीनाक्षी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर : अनंतनाग जिले में मार्तंड सूर्य मंदिर मट्टन को देश के पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पर्यटक इस स्थान की तरफ आकर्षित हों इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कुछ श्रद्धालुओं से भी बातचीत की, जिन्होंने मंत्री के साथ अनुभव साझा किए।

इससे पूर्व लेखी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साप्ताहिक आइकोनिक महोत्सव गुलमर्ग में उद्घाटन किया। लेखकों, कवियों, बुद्धिजीवियों ने साहित्यिक परंपराओं के कई पहलुओं पर चर्चा और विश्लेषण किया। साहित्यिक उत्सव का उद्घाटन करते हुए लेखी ने इस तरह के उत्सव के आयोजन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि साहित्यिक उत्सव उभरते लेखकों और युवा उत्साही लोगों को अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमेशा प्राचीन काल से संस्कृति को सीखने का स्थान रहा है। ये प्रज्ज्वलित त्योहार उस सद्भाव और सह-अस्तित्व को बनाए रखने में एक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के उत्सव निश्चित रूप से हमारी संस्कृति, विरासत की रक्षा करते हैं। हमारी विविधता में एकता को मनाने में भी भूमिका निभाते हैं। बाद में मंत्री ने अनंतनाग जिले के मार्तंड सूर्य मंदिर मट्टन का भी दौरा कर पूजा की। उन्हें मंदिर के इतिहास और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। मीनाक्षी लेखी केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह लोगों की आकांक्षाओं को जान रही हैं।

chat bot
आपका साथी