गैर राजनीतिक आधार पर निकाय चुनाव करा सकता है प्रशासन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य के दो प्रमुख राजनीतिक दलों नेकां और पीडीपी के स्थानीय निकाय चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 02:12 AM (IST)
गैर राजनीतिक आधार पर निकाय चुनाव करा सकता है प्रशासन
गैर राजनीतिक आधार पर निकाय चुनाव करा सकता है प्रशासन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य के दो प्रमुख राजनीतिक दलों नेकां और पीडीपी के स्थानीय निकाय चुनाव के बहिष्कार के एलान के बाद राज्य प्रशासन इसे गैर राजनीतिक आधार पर कराने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव गैर राजनीतिक आधार पर होने से इच्छुक राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी बिना किसी दबाव के एक आम उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लड़ सकेंगे। उनके पास न अपनी पार्टी का बैनर होगा और न उसका परंपरागत चुनाव चिन्ह। इससे ज्यादा से ज्यादा योग्य लोग चुनाव लड़ने को भी प्रोत्साहित होंगे और इससे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। सभी विषयों पर गौर करने के बाद उचित फैसला लिया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी