देश की गोल्फ राजधानी के रूप में उभर रहा जम्मू कश्मीर : सरमद हफीज

पर्यटन एवं संस्कृति सचिव सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू कश्मीर देश की गोल्फ राजधानी बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ देश के ही नही विदेशी गोल्फ खिलाड़ी भी कश्मीर में गोल्फ खेलने के लिए बेकरार हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताओें का आयोजन भी होगा।

By Edited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:37 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:05 AM (IST)
देश की गोल्फ राजधानी के रूप में उभर रहा जम्मू कश्मीर : सरमद हफीज
सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विश्वस्तरीय गोल्फ कोर्स और सुविधाएं हैं।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो  : पर्यटन एवं संस्कृति सचिव सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू कश्मीर देश की गोल्फ राजधानी बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ देश के ही नही विदेशी गोल्फ खिलाड़ी भी कश्मीर में गोल्फ खेलने के लिए बेकरार हैं। जल्द ही यहा अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताओें का आयोजन भी होगा। शनिवार को वह जेएंडके ओपन 2021 गोल्फ प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह प्रतियोगिता 15 सितंबर को शुरू हुई थी।

सरमद हफीज ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विश्वस्तरीय गोल्फ कोर्स और सुविधाएं हैं। जम्मू कश्मीर न सिर्फ गोल्फ टूरिज्म के मानचित्र पर अपनी जगह बना रहा है बल्कि यह देश की गोल्फ राजधानी के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि गोल्फ के खेल को लेकर जम्मू कश्मीर में बड़ी संभावना है। हम स्थानीय गोल्फ प्रतिभाओें को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होने प्रतियोगिता में भाग लेने आए देश विदेश के गोल्फ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को यहा के खूबसूरत माहौल में गोल्फ खेलने के लिए नियमित तौर पर आना चाहिए। आपको गोल्फ के लिए कश्मीर से बढ़यिा मौसम और सुविधाएं पूरे देश में नहीं मिलेंगी।

उन्होंने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया से आग्रह किया कि वह अपने वाíषक कैलेंडर में जम्मू कश्मीर को गोल्फ प्रतियोगिताओें के एक स्थानीय आयोजन स्थल के रूप में दे। विजेता हनी बाइसोया को दिए 40 लाख रुपये के चेक पर्यटन एवं संस्कृति सचिव सरमद हफीज ने प्रतियोगिता के विजेता हनी बाइसोया को 40 लाख रुपये की राशि का चेक भी भेंट किया। वह पीजीटीआइ के छह बार के विजेता है। इस प्रतियोगिता में जीत के साथ ही उनकी पीजीटीआइ मेरिट में रैकिंग 85वें स्थान से छलाग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गई है। गुरुग्राम के वीर अहलावत दूसरे स्थान और पटना के अमन राज ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

chat bot
आपका साथी