सड़क निर्माण में जम्मू कश्मीर पूरे देश में तीसरे स्थान पर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और मजबूत है। सड़क निर्माण में जम्मू कश्मीर आज पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क बहाल हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:17 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:17 AM (IST)
सड़क निर्माण में जम्मू कश्मीर पूरे देश में तीसरे स्थान पर
सड़क निर्माण में जम्मू कश्मीर पूरे देश में तीसरे स्थान पर

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और मजबूत है। सड़क निर्माण में जम्मू कश्मीर आज पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क बहाल हो जाएगा। सोमवार को सिन्हा श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित चार परियोजनाओें का नींव पत्थर रखने के सिलसिले में हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, परिवहन राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भी मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 तक लद्दाख समेत पूरे जम्मू कश्मीर में सिर्फ सात राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज अकेले जम्मू कश्मीर में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। वर्ष 2015 प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए घोषित 40900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं में 38 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं हों या अन्य कोई कार्य गडकरी का सहयोग हमेशा प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ उपलब्ध होता है। आज सड़क निर्माण पहले से कहीं ज्यादा तेज गति से हो रहा है। इस वर्ष हमने प्रदेश में आठ हजार किलोमीटर सड़कों पर मैक्डम बिछाने का लक्ष्य रखा है। आज पूरे देश मे सड़क निर्माण के आधार पर जम्मू कश्मीर तीसरे नंबर पर है। उपराज्यपाल ने कहा कि एक वर्ष के भीतर जम्मू कश्मीर के लिए 11 सुरंग निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी प्रधानमंत्री व सड़क परिवहन मंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर के विकास में ली जा रही रुचि को दर्शाता है। चिनैनी-किश्तवाड़ मार्ग पर 10 हजार करोड़ से चार सुरंगों का निर्माण होगा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास के लिए 4000 करोड़ से सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में तीन हजार करोड़ से पांच फ्लाईओवपर भी बनाए जाएंगे। सिन्हा ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर विकसित राज्यों के साथ खड़े होने के लिए तैयार है। हम नए, विकसित, शांतिपूर्ण जम्मू कश्मीर के रास्ते पर चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी