कमजोर होती कांग्रेस से फारूक भी हैं चिंतित

देश और प्रदेश स्तर पर लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस से नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला भी चिंतित हैं। रविवार को कश्मीरी पंडितों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे फारूक ने कहा कि जन समस्याओं को दूर करने के लिए देश में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:14 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:14 AM (IST)
कमजोर होती कांग्रेस से फारूक भी हैं चिंतित
कमजोर होती कांग्रेस से फारूक भी हैं चिंतित

जागरण संवाददाता, जम्मू: देश और प्रदेश स्तर पर लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस से नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला भी चिंतित हैं। रविवार को कश्मीरी पंडितों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे फारूक ने कहा कि जन समस्याओं को दूर करने के लिए देश में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के प्रति भी अपनी चिंता जताई है।

फारूक ने रविवार को कश्मीरी पंडितों की ओर से आयोजित शिवरात्रि मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां संबोधन के दौरान फारूक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपने जीते जी कश्मीरी पंडितों की सम्मान के साथ घाटी में वापसी होते देखना चाहते हैं। इस बारे में वह केंद्र सरकार में भी बात करेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस देश में मजबूत बने। यह इसलिए जरूरी है ताकि देश को बांटने वाली ताकतों से एकजुट होकर लड़ा जा सके। इस समय देश के लोगों की नजर भी कांग्रेस पर है ताकि उनकी दिक्कतों का समाधान हो सके। कार्यक्रम में नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र राणा ने भी संबोधित किया।

कश्मीरी पंडितों में शिवरात्रि का पर्व आज से आरंभ हो गया है जोकि अगले 24 दिनों तक चलेगा। पूर्व प्रो. पीएन त्रिशूल ने कश्मीरी पंडितों के शिवरात्रि महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने कश्मीरी संस्कृति में इसका महत्व बताया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी, कश्मीर में मंदिरों के संरक्षण का मुद्दा उठाया। विरेंद्र टिक्कू ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की संस्कृति में आज से शिवरात्रि का पर्व शुरू है। यह पर्व कश्मीरी पंडितों में खुशहाली लेकर आए, ऐसी उनकी कामना है।

chat bot
आपका साथी