जम्मू से कश्मीर तक भाजपा की रैलियां

जिला विकास परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के दिग्गजों ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में तूफानी रैलियां कर प्रचार को और रफ्तार दी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग के नेतृत्व समेत दस स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 06:00 AM (IST)
जम्मू से कश्मीर तक भाजपा की रैलियां
जम्मू से कश्मीर तक भाजपा की रैलियां

राज्य ब्यूरो, जम्मू: जिला विकास परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के दिग्गजों ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में तूफानी रैलियां कर प्रचार को और रफ्तार दी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग के नेतृत्व समेत दस स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने जम्मू जिले के मीरां साहिब, बिश्नाह के साथ डंसाल, खून व मजालता इलाकों में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने पीपुल्स एलायंस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को नजरअंदाज कर सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम किया, लेकिन भाजपा लोगों को सशक्त बना रही है। शनिवार को वह सांबा व कठुआ जिले में पांच चुनावी रैलियां करेगी। अनुराग ठाकुर ने रियासी जिले में चुनाव प्रचार कर विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने नेकां, पीडीपी व कांग्रेस पर स्वार्थ की राजनीति के तहत जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार को शह देकर लोगों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

कश्मीर में विकास हुआ-तरुण: तरुण चुग और जफर इस्लाम शुक्रवार को कश्मीर में थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद कश्मीर में पत्थराऋज व आतंकी घटनाओं पर लगाम कसी है। विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेजी से काम हुआ है। पहली बार प्रदेश में ग्रामीण लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

चौथे और पांचवें चरण के लिए कई स्टार प्रचारक: प्रदेश में चौथे, पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में तरुण चुग, करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद, सांसद व प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद रमेश बिधुरी, राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त जफर इस्लाम व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने जनसभाओं को संबांधित किया।

chat bot
आपका साथी