भगवान भोले के जयकारों से गूंजा भगवती नगर

फोटो सहित जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में मंगलवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jun 2018 09:13 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jun 2018 09:13 AM (IST)
भगवान भोले के जयकारों से गूंजा भगवती नगर
भगवान भोले के जयकारों से गूंजा भगवती नगर

फोटो सहित जागरण संवाददाता, जम्मू : श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में मंगलवार को जैसे ही भक्त पहुंचने शुरू हुए, पूरा क्षेत्र भगवान शिव के रंग में रंग गया। भगवान भोले के जयघोष लगाते हुए भक्त आधार शिविर पहुंचे। भक्तों के आगमन के साथ ही क्षेत्र में चहल-पहल भी बढ़ गई है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। लंगर समितियों ने भी विशेष आरती के बाद लंगर शुरू कर दिया।

रायबरेली से पहुंचे 30 से अधिक श्रद्धालु पिछले पांच वर्ष से लगातार अमरनाथ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश निवासी सुकेश ने कहा कि उनके जत्थे में हरेक उम्र के श्रद्धालु शामिल हैं। जत्थे में शामिल युवा राजीव पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह यात्रा पर जाने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उनके साथ माता-पिता भी आए हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण पहले से करवा रखा है। यात्री निवासी में श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ भोले की कथा सुन अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। यहों श्रद्धालुओं के लिए लंगर व सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है।

chat bot
आपका साथी