8688 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल व पहलगाम दोनों रास्तों से सुचारू रूप से जारी है। मंगलव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Jul 2018 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 06:24 PM (IST)
8688 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना
8688 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल व पहलगाम दोनों रास्तों से सुचारू रूप से जारी है। मंगलवार को दोनों रास्तों से 8688 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए।

संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के हल्की बूंदाबांदी के बीच बालटाल से 4736 जबकि पहलगाम से 3952 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया जबकि शाम 5 बजे तक 4792 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस अपने अस्थायी शिविरों की तरफ आ गए थे।

बता दें कि 28 जून से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 40,000 श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान छह श्रद्धालु भी भगवान को प्यारे हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी