मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी सुंदरबनी भारतीय जनता युवा मोर्चा नौशहरा सुदंरबनी के नेतृत्व में शनिवार को द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:21 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:21 AM (IST)
मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भारतीय जनता युवा मोर्चा नौशहरा सुदंरबनी के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों युवाओं ने मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया।

इस मौके पर रजत सिंह चिब ने बताया कि देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए मोदी सरकार वचनबद्ध है। इसलिए देश के युवा अन्य पार्टियों को छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने कहा केंद्र सरकार देश में विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत सिंह चिब के नेतृत्व में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह चिब, मंडल प्रधान स्वर्ण सिंह, महासचिव युवा मोर्चा विशाल शर्मा, हरविदर सिंह, पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी