सावन के पहले सोमवार को पुजारियों ने मंदिरों और लोगों ने घरों में की पूजा

जागरण संवाददाता ऊधमपुर/राजौरी सावन मास के पहले सोमवार को ऊधमपुर और राजौरी जिल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:17 AM (IST)
सावन के पहले सोमवार को पुजारियों ने मंदिरों और लोगों ने घरों में की पूजा
सावन के पहले सोमवार को पुजारियों ने मंदिरों और लोगों ने घरों में की पूजा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर/राजौरी :

सावन मास के पहले सोमवार को ऊधमपुर और राजौरी जिले में लोगों ने घरों में भगवान शिव की पूजा की। वहीं, सभी शिव मंदिरों में पुजारियों ने सुबह के समय पूजा की।

सावन के पहले सोमवार को पावन देविका नदी के तट पर स्थित प्राचीन कामेश्वर शिव मंदिर के अलावा इलाके के सभी शिव मंदिरों में विधि विधान से पुजारियों और प्रबंधकों ने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मंदिरों में स्थापित शिवलिग पर जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की।

राजौरी के जवाहर नगर के शिव मंदिर के आचार्य जगन्नाथ उपाध्याय ने बताया कि धर्म में सावन माह का बड़ा महत्व है। लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। हम लोग मंदिर में ही भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि वे अपने घरों में ही नियम अनुसार भगवान शिव की पूजा करें।

chat bot
आपका साथी