अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से सुंदरबनी के ग्रामीण क्षेत्रों में ठप रही पानी की सप्लाई

संवाद सहयोगी सुंदरबनी जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई 72 घंटे की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:02 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:02 AM (IST)
अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से सुंदरबनी के ग्रामीण क्षेत्रों में ठप रही पानी की सप्लाई
अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से सुंदरबनी के ग्रामीण क्षेत्रों में ठप रही पानी की सप्लाई

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई 72 घंटे की हड़ताल का समय सोमवार की रात आठ बजे पूरा हुआ, लेकिन सरकार एवं विभाग के साथ कोई बातचीत न होने पर आगे इसे जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल के अंतिम दिन विभाग के कार्यालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

इसी बीच कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऑल जेएंडके अस्थायी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि 72 घंटे की जारी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है, लेकिन यहां हड़ताल अब आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला है, जिसके चलते शहर से लेकर दूरदराज के गांवों तक सभी पंप सप्लाई स्टेशन पर पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप रही है।

उन्होंने कहा कि यूनियन के आला अधिकारियों द्वारा अभी तक ऐसा कोई संदेश नहीं दिया गया है, जिसके आधार पर हड़ताल को समाप्त किया जाए। जिसको देखते हुए हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी और सभी कर्मचारी हड़ताल में पूर्ण रूप से सहयोग दें। हड़ताल पर डटे हुए विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार एवं विभाग के अधिकारियों से रोष व्यक्त किया। इस मौके पर उपजिला सुंदरबनी के विभिन्न स्टेशनों से अस्थायी कर्मचारी विभाग के कार्यालय में एकत्रित हुए।

chat bot
आपका साथी