जाम की झाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही निजात

यातायात विभाग की अनदेखी के कारण शहरवासी और दूरदराज से शहर में आने वाले लोग आए दिन जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या को दूर करने के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही प्रशासन कोई कदम उठा रहा है। इससे शहर में आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:53 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:53 AM (IST)
जाम की झाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही निजात
जाम की झाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही निजात

जागरण संवाददाता, राजौरी : यातायात विभाग की अनदेखी के कारण शहरवासी और दूरदराज से शहर में आने वाले लोग आए दिन जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या को दूर करने के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही प्रशासन कोई कदम उठा रहा है। इससे शहर में आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासी नरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, विजय प्रकाश, तनवीर अहमद, शकील अहमद आदि ने कहा कि जाम की समस्या के चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासनिक से लेकर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या टस से मस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जाम के कारण आम लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में घंटों का समय बर्बाद करना पड़ रहा है। इसके साथ साथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदार भी जाम के कारण काफी परेशान हो चुके हैं और कई बार अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस ही बनी हुई है।

इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक आफताब अहमद शाह के अनुसार, जाम की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में राजौरी जाम मुक्त हो जाएगा। हमने हर मार्ग पर जवानों को तैनात करने का कार्य शुरू किया है और सड़कों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी