महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता राजौरी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राजौरी : महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा जमकर तांत्रिक की पिटाई भी की गई। आरोपित तांत्रिक की पहचान पुंछ जिले की मेंढर तहसील के छत्राल गांव के रहने वाले मुहम्मद अकबर के तौर पर की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक मुहम्मद अकबर डूंगी अगराती क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौजूद था ओर लोगों का तंत्र-मंत्र के माध्यम से उपचार करने का दावा कर रहा था। इस दौरान वह कई लोगों के घरों में भी गया। मंगलवार को तांत्रिक नगरोट गांव की महिला का उपचार बंद करने में करने लगा और इस दौरान उसने महिला के साथ छेडछाड़ शुरू कर दी। उसी समय महिला ने इस संबंध में अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने तांत्रिक को पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इतने में गांव के ही एक अन्य परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी तांत्रिक के ऊपर महिला के साथ छेडछाड़ का आरोप लगाया। उसी समय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी राजौरी चंदन कोहली ने कहा कि तांत्रिक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी