70 लाख की लागत से एक किमी गली का होगा निर्माण

संवाद सहयोगी सुंदरबनी उपनगर के वार्ड नंबर 11 और 12 में 70 लाख रुपये की लागत से एक किल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:57 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:57 AM (IST)
70 लाख की लागत से एक किमी गली का होगा निर्माण
70 लाख की लागत से एक किमी गली का होगा निर्माण

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उपनगर के वार्ड नंबर 11 और 12 में 70 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर गली का निर्माण होगा। रविवार को गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ रिटायर्ड लेबर कमिश्नर मुल्ख राज ने वार्ड नंबर 11 के पार्षद संजय शर्मा और वार्ड नंबर 12 के पार्षद बाबूराम आदि की मौजूदगी में किया।

इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने बताया कि आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी उपनगर के वार्ड नंबर 11 और 12 में लोगों को खस्ताहाल गली से जूझना पड़ रहा था। पूर्व में किसी भी सरकार ने इस वार्ड की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे लोगों को बरसात के मौसम में भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इस गली के निर्माण के लिए उन्हें अन्य पार्षदों के सहयोग से काफी लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी, तब जाकर इस गली के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है।

संजय शर्मा ने बताया कि एक किलोमीटर लंबी गली दोनों वार्ड के सैकड़ों घरों को एक दूसरे वार्ड और उपनगर के साथ जोड़ेगी। गली के दोनों तरफ नालियां बनाई जाएंगी। पहले गली कंक्रीट के साथ तैयार की जाएगी। उसके बाद गली पर टाइल लगाई जाएगी। वार्ड पार्षद बाबूराम ने बताया कि इस गली के निर्माण कार्य के पूरे हो जाने के बाद सैकड़ों लोगों को उपनगर में आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उपनगर के दो वार्डो के सैकड़ों घरों को 70 लाख की लागत से बनने वाली इस गली का फायदा होगा।

गली का शुभारंभ करने पर पूर्व लेबर कमिश्नर ने नगरपालिका पार्षदों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इसका निर्माण कार्य शुरू होने पर सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द इस एक किलोमीटर गली का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में उपनगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी