राजौरी-पुंछ में सात घंटे ठप रही दूर संचार सेवा

जागरण संवाददाता राजौरी जम्मू में आई तकनीकी खराबी के कारण राजौरी व पुंछ दोनों जिलो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:27 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
राजौरी-पुंछ में सात घंटे ठप रही दूर संचार सेवा
राजौरी-पुंछ में सात घंटे ठप रही दूर संचार सेवा

जागरण संवाददाता, राजौरी :

जम्मू में आई तकनीकी खराबी के कारण राजौरी व पुंछ दोनों जिलों में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा संचालित मोबाइल, लैंडलाइन व इंटरनेट सेवा पूरी तरह से सात घंटों से अधिक समय तक ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यालयों का कामकाज व बैंक सेवा भी काफी हद तक प्रभावित रही। क्योंकि मौजूदा समय में सभी कार्य बीएसएनएल के नेट से ही हो रहे हैं। इसके बंद होते ही सभी कार्य प्रभावित हो जाते हैं।

उपभोक्ता श्याम लाल, राजेश शर्मा, पंकज कुमार, मुकेश शर्मा, मुहम्मद फरीद ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है, इससे पहले भी कई बार बीएसएनएल की संचार सेवा क्षेत्र में ठप हो चुकी है। इस सेवा को बहाल करने में काफी समय लग जाता है। मौजूदा समय में बीएसएनएल का ही नेट चल रहा है और सभी कार्य इसी पर निर्भर होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे दूर संचार निगम लिमिटेड द्वारा संचालित सभी सेवाएं अचानक ठप हो गई। जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि अधिकतर सरकारी कार्यालयों का कामकाज व बैंक सेवा भी प्रभावित रही। शाम छह बजे के करीब मोबाइल व लैंडलाइन सेवा बहाल हो पाई, लेकिन इंटरनेट सेवा अभी भी बहाल नहीं हो पाई है।

इस संबंध में बीएसएनएल के जिला अभियंता तुषार गुप्ता का कहना है कि जम्मू में कोई तकनीकी खराबी आई है जिस कारण सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी सेवाएं बहाल हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी