क्वारंटाइन सेंटरों को किया सैनिटाइज

फोटो कैप्शन क्वारंटाइन केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मी। जागरण संवाद सहयोगी सुंदरबनी क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:19 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:19 AM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों को किया सैनिटाइज
क्वारंटाइन सेंटरों को किया सैनिटाइज

फोटो कैप्शन: क्वारंटाइन केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मी। जागरण

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : क्षेत्र में कोरोना वायरस का संकट लगातार बना हुआ है। इसे देखते हुए सुंदरबनी शहर को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश पहले से जारी कर दिए गए थे। लोगों से साफ-सफाई रखने और बंद का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसी बीच में सफाई कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों को सैनिटाइज किया गया। क्वारंटाइन सेंटर बाजावाही, सुंदरबनी और ठंडा पानी में बनाए गए हैं। तीन रोज पहले एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सभी सेंटरों को सैनिटाइज किया गया है। साथ ही शहर की विभिन्न गलियों, वार्ड नौ अस्पताल, तहसील परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहाहै। एडीसी विनोद कुमार ने कहा है कि लोग आवश्यक कार्यो के लिए ही घरों से बाहर निकलें।

chat bot
आपका साथी