रेड जोन क्षेत्रों में नगर परिषद ने चलाया सैनाटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता राजौरी नगर परिषद ने नगर के रेड जोन घोषित किए गए उन क्षेत्रों को सैि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
रेड जोन क्षेत्रों में नगर परिषद ने चलाया सैनाटाइजेशन अभियान
रेड जोन क्षेत्रों में नगर परिषद ने चलाया सैनाटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर परिषद ने नगर के रेड जोन घोषित किए गए उन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के लिए नगर परिषद ने अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान सोमवार को नगर के पंजा चौक से लेकर खांडली पुल तक के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ साथ बैंक, एटीएम व अन्य सरकारी कार्यालयों की इमारतों को भी सैनाटाइज किया गया। इस दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष भारत भूषण वैद्य भी नगर परिषद की टीम के साथ थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद के उपाध्यक्ष भारत भूषण वैद्य ने कहा कि कोरोना के मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने इन क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर रखा है। उन क्षेत्रों को सैनाटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेड जोन के सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बैंक, एटीएम व अन्य सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी