भगवती जागरण का आयोजन नौ को

जागरण संवाददाता राजौरी हर वर्ष की तरह इस साल भी चंडी के सेवकों की ओर से नवरात्र के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 06:41 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 06:41 AM (IST)
भगवती जागरण का आयोजन नौ को
भगवती जागरण का आयोजन नौ को

जागरण संवाददाता, राजौरी : हर वर्ष की तरह इस साल भी चंडी के सेवकों की ओर से नवरात्र के तीसरे दिन 9 अक्टूबर को भगवती जागरण का आयोजन शहर के शाखा ग्राउंड में किया जा रहा है। इस जागरण में जम्मू से कलाकार आ रहे हैं। इस जागरण का आयोजन चंडी मां सेवक संस्था की ओर से किया जा रहा है।

इस जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। जागरण रात्रि 9 बजे शुरू होगा, जो सुबह चार बजे आरती और कन्या पूजन के बाद संपन्न हो जाएगा। इस बात की जानकारी चंडी मां सेवक संस्था के एचओडी अमित शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जागरण की शुरआत हमारे संगठन ने राजौरी में की थी और इस बार राजौरी में चौथा भव्य जागरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें राजौरी शहर के लोगों का हर साल भरपूर साथ मिला है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी माता रानी के भक्त हमें भरपूर प्यार देंगे। उन्होंने कहा कि जागरण की शोभा को बढ़ाने के लिए सभी सपरिवार आएं।

वहीं, चंडी मां सेवक संस्था के अध्यक्ष तरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष इशान शर्मा, योगेश शर्मा ने भी शहर वासियों से अपील की है कि वे सब इस जागरण में सपरिवार आएं और जागरण की शोभा को बढ़ाएं। उन्होंने भी लोगों से बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम मे भाग लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि शहरवासी कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

इस दौरान चंडी मां सेवक संस्था के सदस्य नवनीत शर्मा, दीपक चौहान, आकाश गुप्ता, सुमित शर्मा, आर्यन शर्मा, टीपू वर्मा, अश्वनी शर्मा और सन्नी चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी