तहसीलदार ने नडानी में बांटा जरूरतमंदों को सामान

संवाद सहयोगी सुंदरबनी कोरोना के चलते सुंदरबनी के कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:23 AM (IST)
तहसीलदार ने नडानी में बांटा जरूरतमंदों को सामान
तहसीलदार ने नडानी में बांटा जरूरतमंदों को सामान

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : कोरोना के चलते सुंदरबनी के कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। तहसीलदार के निर्देश पर नडानी गांव में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया। यह राशन करीब तीन दर्जन लोगों को नडानी गांव में जाकर राजस्व विभाग के पटवारी शफीक अहमद द्वारा वितरित किया गया।

तहसीलदार जतिदर सिंह ने बताया कि रेड जोन होने के कारण इन लोगों को जरूरत के सामान की कोई तंगी न हो, इसको देखते हुए यह राशन बांटा जा रहा है, जिसमें दाल, चावल, चीनी, प्याज, आलू आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों में भी यह राशन वितरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी