राजौरी से दरहाल जाने वाला मार्ग जर्जर हाल

जागरण संवाददाता राजौरी राजौरी से दरहाल जाने वाले मार्ग की हालत पिछले कई समय से जर्जर है जि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 09:11 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 09:11 AM (IST)
राजौरी से दरहाल जाने वाला मार्ग जर्जर हाल
राजौरी से दरहाल जाने वाला मार्ग जर्जर हाल

जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी से दरहाल जाने वाले मार्ग की हालत पिछले कई समय से जर्जर है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद समस्या दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी सरफराज अहमद, करामत मलिक, शौकत अहमद ने कहा कि पिछले कई वर्षो से राजौरी से दरहाल मार्ग की हालत जर्जर है। अब तो आलम यह है कि वाहन चालकों ने भी इस रूट पर वाहनों को चलाना कम कर दिया है। समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया और कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। लोगों ने कहा कि जल्द मार्ग की मरम्मत करवाई जाए नहीं तो वे सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

chat bot
आपका साथी