चौथे दिन भी बंद रहे राजौरी के बाजार

जागरण संवाददाता राजौरी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार से नगर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:37 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:37 AM (IST)
चौथे दिन भी बंद रहे राजौरी के बाजार
चौथे दिन भी बंद रहे राजौरी के बाजार

जागरण संवाददाता, राजौरी : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार से नगर के 11 वार्डो को रेड जोन घोषित करके लॉकडाउन को लागू कर रखा है। सोमवार को चौथे दिन भी नगर के सभी बाजार बंद रहे। बाजारों में मात्र दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन अन्य दुकानों को खोलने नहीं दे रहा है। जो भी दुकानदार दुकान खोलने का प्रयास करता है, उसी समय उसका चालान काट दिया जाता है और लोगों को भी घरों के अंदर ही रहने को कहा जा रहा है।

शुक्रवार को प्रशासन ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए नगर के 17 वार्डो में से 11 वार्डो को रेड जोन घोषित कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने सभी बाजारों को भी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में प्रशासन ने मात्र दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति जारी की है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा किसी भी किसी और दुकान को खोलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, अगर कोई दुकानदार दुकान को खोलने का प्रयास करता है तो उसी समय उसका चालान काट दिया जाता है। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही न के बराबर ही देखने को मिल रही है। उन्हीं लोगों को घरों से बाहर आने की अनुमति दी जा रही है, जिन्हें कोई जरूरी कार्य हो। जो भी लोग बिना किसी कार्य के घरों से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें घरों में वापस भेजा जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकलें।

chat bot
आपका साथी