अतिक्रमणकारियों पर चला नगर पालिका का डंडा

संवाद सहयोगी सुंदरबनी शहर में अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है। नगर पालिका औ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:37 AM (IST)
अतिक्रमणकारियों पर चला नगर पालिका का डंडा
अतिक्रमणकारियों पर चला नगर पालिका का डंडा

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शहर में अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है। नगर पालिका और पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने अवैध रूप से पार्क करीब तीन दर्जन दोपहिया और चार पहिया वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। टीम में शामिल अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमणकारी अपनी आदतों से बाज आए वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा और थाना प्रभारी नवीन अग्रवाल की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर में चलाया । मुख्य रूप से नए बस अड्डे पर दर्जनों वाहन ऐसे ही अवैध रूप से पार्क कर दिए जाते थे। इससे आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इस दौरान पूरे शहर में अवैध रूप से पार्क दोपहिया वाहन और कारों की करीब तीन दर्जन वाहनों की हवा निकाल दी गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि अब अवैध रूप से वाहन पार्क किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर अवैध पाíकंग करने वालों में खलबली मच गई और अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वह नाली के पार ही सामान को रखें अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने को विवश होगा।

chat bot
आपका साथी