पीने के पानी की समस्या को लेकर दस्सल के लोगों ने किया प्रदर्शन

पीने के पानी की समस्या से नाराज दस्सल क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:35 AM (IST)
पीने के पानी की समस्या को लेकर दस्सल के लोगों ने किया  प्रदर्शन
पीने के पानी की समस्या को लेकर दस्सल के लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : पीने के पानी की समस्या से नाराज दस्सल क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

प्रदर्शन कर रहे बलदेव राज, हेम राज, शकील अहमद ने कहा कि पिछले एक माह से उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई ठप होकर रह गई है। इसके कारण क्षेत्रवासियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर बदर होना पड़ रहा है। उन्हें मीलों दूर से पीने के पानी लाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके है, लेकिन इसके बावजूद समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस समस्या को लेकर इससे पहले भी कई बार क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं, विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं लेंगी। मजबूर होकर फिर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा विभागीय लापरवाही के कारण उनकी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं जल शक्ति विभाग के जेई शकील अहमद का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे सप्लाई प्रभावित हो रही है । जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत करके इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी