जम्मू-पुंछ हाईवे जाम कर मांगा बिजली-पानी

भीषण गर्मी में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित रहने पर आए दिन लोग सड़कों पर उतर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वीरवार को राजौरी के गांव राजल की दो पंचायतों राजल ए और राजल बी के लोगों ने बिजली-पानी को लेकर जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था ठप रही। इसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 06:57 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 06:57 AM (IST)
जम्मू-पुंछ हाईवे जाम कर मांगा बिजली-पानी
जम्मू-पुंछ हाईवे जाम कर मांगा बिजली-पानी

जागरण संवाददाता, राजौरी : भीषण गर्मी में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित रहने पर आए दिन लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वीरवार को राजौरी के गांव राजल की दो पंचायतों राजल ए और राजल बी के लोगों ने बिजली-पानी को लेकर जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात व्यवस्था ठप रही। इसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

प्रदर्शन में शामिल राजल के सरपंच मोहान लाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पंचायत बिजली- पानी की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को बताया, लेकिन लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हर बार हमारी बात को टाल दिया गया। ऐसे में हम कहां जाएं और किसको अपना दर्द सुनाए, कोई सुनने वाला नहीं है। यही वजह है कि आज सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं राजल पंचायत बी पंचायत के सरपंच शुभम लखन पाल ने कहा कि मेरी पंचायत में जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की पाइप नहीं बिछाई गई है। हम लोग जल शक्ति विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं। मगर जल शक्ति विभाग गहरी नींद में सोया है। खुद तो यह लोग आराम से अपने अपने एसी वाले कमरों में बैठ जाते हैं, लेकिन गरीब जनता की इन्हें कोई परवाह नहीं है। हम सरकार,डीसी राजौरी से अपील करते है जल्द से जल्द हमारी परेशानियों का हल किए जाएं और नौशहरा से सटे हुए गांवों में स्योट ग्रिड स्टेशन ने बिजली दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली-पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो दोनों पंचायतों की महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग हाईवे जाम करने को विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज शर्मा और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने गांव के सरपंचों से बात कर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आप लोगों की समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। उसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी