पेयजल समस्या को लेकर दो घंटे लगाया जाम

संवाद सहयोगी, नौशहरा : शुक्रवार को गांव चौकी के वार्ड छह के लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर जलशक्ति विभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 07:47 AM (IST)
पेयजल समस्या को लेकर दो घंटे लगाया जाम
पेयजल समस्या को लेकर दो घंटे लगाया जाम

संवाद सहयोगी, नौशहरा : शुक्रवार को गांव चौकी के वार्ड छह के लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर गए नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश देवी, अजय कुमार, अशोक कुमार आदि ने कहा कि हमारा वार्ड पूरी तरह से एक हैंडपंप पर निर्भर है, जोकि लॉकडाउन से पहले से खराब है। हम लोग अपनी परेशानी को लेकर अतिरिक्त जिला आयुक्त के पास भी गए थे। उन्होंने उस समय लॉकडाउन कहकर हमसे कुछ दिन का समय मांगा था, परंतु उसके बाद भी इस हैंडपंप को ठीक नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि आज हम लोग तंग आकर सड़क पर उतरे हैं। हमने खुद के पैसे इकट्ठे कर 15 हजार रुपये में इसे ठीक करवाया था, परंतु यह फिर से खराब हो गया। जब हम विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो वे भूमिगत विभाग के बात करने के लिए कहते हैं। जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हमारा विभाग ही बंद हो चुका है। जलशक्ति विभाग द्वारा तो हमें पीने के पानी की सप्लाई नहीं दी जाती है, ऐसे में हम लोग पूरी तरह से इस हैंडपंप पर निर्भर हैं।

इस मौके पर दो घंटे तक यातायात को बंद कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नौशहरा चंदर शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे आज ही उनकी बात को विभाग के उच्च अधिकारियों के आगे रखेंगे। उन्होंने लोगों से तीन दिन का समय मांगा। उनकी बात को सुनकर प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए।

chat bot
आपका साथी