राजौरी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद

जागरण संवाददाता राजौरी मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती मरीज को दो दिन पहले राजकीय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:50 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:20 AM (IST)
राजौरी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद
राजौरी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं अगले आदेश तक बंद

जागरण संवाददाता, राजौरी : मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती मरीज को दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया था, जहां पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया है, साथ ही हड्डियों के डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी तरह मंजाकोट के तहसील कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव रोगी के आने के बाद तहसीलदार सहित सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले राजौरी मेडिकल कॉलेज से एक व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। रोगी को चोट लगी हुई थी और वह राजौरी मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में भर्ती था। जम्मू पहुंचकर जब उसका टेस्ट हुआ तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को अगले आदेश तक बंद कर दिया और डॉक्टर के साथ छह अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर लिया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के हर वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में मात्र इमरजेंसी सेवाओं को ही बहाल रखा गया है। अन्य सभी सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

वहीं, मंजाकोट तहसील कार्यालय में भी दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति किसी कार्य के लिए गया था। शनिवार को जैसे ही यह पता चला, उसी समय तहसीलदार के साथ छह अन्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर लिया गया और तहसील कार्यालय को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अतिरिक्त जिला आयुक्त ठाकुर शेर सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सहित अन्य सभी सेवाओं को बंद कर दिया है। मात्र इमरजेंसी सेवाएं कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी