रेड जोन घोषित होने के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे लोग

जागरण संवाददाता राजौरी नगर के अधिकतर क्षेत्र को प्रशासन द्वारा रेड जोन घोषित कर दिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:53 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:20 AM (IST)
रेड जोन घोषित होने के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे लोग
रेड जोन घोषित होने के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे लोग

जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के अधिकतर क्षेत्र को प्रशासन द्वारा रेड जोन घोषित कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद लोग बिना मास्क के ही बाजारों में घूम रहे हैं। इन लोगों को रोकने वाला कोई भी नहीं है, जबकि प्रशासन ने घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है।

नगर में अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। बाजारों में प्रशासन ने ऐसे किसी भी अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया है जो बिना मास्क के बाजारों में आने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। बिना मास्क के बाजारों में घूमने वाले लोग अन्य लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन ने मांग करते हुए कहा है कि जो भी लोग बिना मास्क के बाजारों में आ रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी