Rajouri: नगर पालिका अध्यक्ष के PSO ने मॉस्क न पहनने पर युवक पर दागी गोली, बाल-बाल बचा

गोली की आवाज सुन कर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जैसे लोगों को पता चला गोली पुलिस कर्मी द्वारा चलाई गई है जो नगर पालिका के अध्यक्ष का अंग रक्षक है। उसी समय लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ अपना रोष प्रकट करना शुरू कर दिया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:38 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:38 AM (IST)
Rajouri: नगर पालिका अध्यक्ष के PSO ने मॉस्क न पहनने पर युवक पर दागी गोली, बाल-बाल बचा
एसएसपी राजौरी शीमा नबी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजौरी, जागरण संवाददात: नौशहरा के ठाकुरद्वारा में आयोजित शादी समारोह के दौरान नगर पालिका नौशहरा के अंगरक्षक पीएसओ ने युवक के ऊपर गोली चला दी किसी तरह से युवक बाल बाल बच गया। इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ अपना रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा ने लोगों को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार नौशहरा के ठाकुर द्वारा में शादी समारोह चल रहा था। इस समारोह में नगर पालिका के अध्यक्ष का अंगरक्षक अविनाश शर्मा भी मौजूद था। इस दौरान अंगरक्षक एक युवक के पास पहुंचा जो खाना खा रहा था। उससे कहने लगा की आपका मॉस्क कहा है युवक ने कहा मैं खाना खा रहा हूं इस समय मॉस्क नहीं पहन सकता।

इसी बात पर दोनों में कुछ बहस हुई और उसके बाद अंगरक्षक युवक की तलाश में जुट गया। जैसे ही युवक अंगरक्षक के सामने आया, उसी समय पीएसओ अविनाश शर्मा  ने अपनी सर्विस राइफल से युवक के ऊपर गोली दाग, लेकिन इस घटना में युवक बाल बाल बच गया।

गोली की आवाज सुन कर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जैसे लोगों को पता चला गोली पुलिस कर्मी द्वारा चलाई गई है जो नगर पालिका के अध्यक्ष का अंग रक्षक है। उसी समय लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ अपना रोष प्रकट करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ डीएसपी जाकिर शाहीन मिर्जा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हमने आरोपी पुलिस कर्मी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है। जिसके बाद कुछ हद तक शांत हुए।

इस संबंध में बात करने पर एसएसपी राजौरी शीमा नबी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी