जवाहर नगर बना जाम नगर, लोग परेशान

नगर में जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जाम के कारण आम लोगों के साथ साथ दुकानदार भी खासे परेशान हो रहे हैं लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:57 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:57 AM (IST)
जवाहर नगर बना जाम नगर, लोग परेशान
जवाहर नगर बना जाम नगर, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर में जाम की समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जाम के कारण आम लोगों के साथ साथ दुकानदार भी खासे परेशान हो रहे हैं, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है।

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, मुहम्मद रमीज, तुफैल अहमद, पंकज कुमार आदि ने कहा कि नगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहर नगर क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। इससे हर किसी को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जाम के कारण जवाहर नगर में कारोबार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। दुकानदार भी एक बार नहीं कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर जाम की समस्या को दूर करने की गुहार लगा चुके है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर नगर बाजार को जाम मुक्त करने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाए नहीं तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोग मजबूरन सड़क मार्ग जाम करके प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। क्योंकि जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। इस संबंध में बात करने पर डीएसपी ट्रैफिक जुबेर मिर्जा का कहना है कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी