राजौरी में धूमधाम से मनाया गया ईद पर्व

जागरण संवाददाता राजौरी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीमावती

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:04 AM (IST)
राजौरी में धूमधाम से मनाया गया ईद पर्व
राजौरी में धूमधाम से मनाया गया ईद पर्व

जागरण संवाददाता, राजौरी : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीमावर्ती जिला राजौरी व जिला पुंछ में मंगलवार को ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

पुलिस, आरएएफ, सीआरपीएफ, इंडियन तिब्बत पुलिस बल के जवानों को पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन भी टीम के साथ विशेष कार्यक्रम स्थल के समीप खड़ा था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईदगाह में पहुंच कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।

सीमावर्ती जिला राजौरी में इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस की शक्ल में लोग राजौरी पहुंचे। शहर के पलमा, नगरोटा, बडून, ढांगरी, फतेहपुर, चौधरीनड़ आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे। धार्मिक जुलूस में बच्चे व महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। इसी बीच शहर की तालाब वाली मस्जिद से मुख्य जुलूस भी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। ईदगाह मैदान में मौलानाओं ने लोगों को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले।

ईद पर्व कालाकोट में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाल धार्मिक नारों के साथ पैगंबर साहब को याद किया। ईद पर्व को लेकर सुबह से ही कस्बे में काफी रौनक देखी जा रही थी। विभिन्न सड़क मार्गो से छोटे-बड़े वाहनों में सवार बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद कालाकोट में इकट्ठे हुए और फिर जुलूस की शक्ल में पैगंबर को याद करते हुए कालाकोट से मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए खरगाला में जमा हुए और फिर रैली की शक्ल में जुलूस निकालते हुए कालाकोट जामा मस्जिद आकर नमाज अदा करने के बाद इस कार्यक्रम को संपन्न किया।

chat bot
आपका साथी