गढ़ बचाने को सक्रिय हुए फारूक, टटोल रहे कार्यकर्ताओं का मन

जागरण संवाददाता राजौरी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) में मची भगदड़ को थामने के लिए पूर्व मुख्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:53 AM (IST)
गढ़ बचाने को सक्रिय हुए फारूक, टटोल रहे कार्यकर्ताओं का मन
गढ़ बचाने को सक्रिय हुए फारूक, टटोल रहे कार्यकर्ताओं का मन

जागरण संवाददाता, राजौरी : नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) में मची भगदड़ को थामने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला अब सक्रिय हो गए हैं। जम्मू में कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद शनिवार को वह राजौरी पहुंच गए और सुंदरबनी और कालाकोट में कार्यकर्ताओं से बैठकें ली। लक्ष्य है कि कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाया जाए। जम्मू संभाग के अध्यक्ष देवेंद्र राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया के बाद कई नेता पार्टी से किनारा कर चुके हैं। कठुआ से पूर्व मंत्री प्रेम सागर पहले ही किनारा कर चुके हैं।

जम्मू, सांबा और कठुआ के बाद चिंता है कि यह है कि यह सिलसिला पार्टी के मजबूत गढ़ रहे राजौरी, पुंछ तकन पहुंच जाए। जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के बाद नेकां राजौरी जिले में कांग्रेस के साथ मिलकर अपना चेयरमैन बनाने में सफल रही थी पर अब माहौल बदला नजर आने लगा है। दोनों जिलों में सात विधानसभा क्षेत्र थे। परिसीमन के बाद भी कमोबेश संख्या यही रहने वाली है।

ऐसे में फारूक स्वयं कार्यकर्ताओं का मन टटोल रहे हैं और उनसे सीधा संवाद भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधने के साथ-साथ वह एकजुट होकर जम्मू कश्मीर की लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। इस दौरान वह फिर से सरकार बनाने का दावा करने से नहीं चूके।

राजौरी पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की और उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें।

अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दलों में आने-जाने का दौर चलता रहता है, लेकिन कार्यकर्ता दिलों जान से पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। वह यह भी कहते रहे कि मैं राजनीतिक दौरे पर नहीं, आप लोगों से मिलने लिए आया हूं। सरकार ने पूरा नहीं किया 50 हजार नौकरियां देने का वादा

कालाकोट दौरे पर फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में रोजगार जैसे मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही और पढ़ा लिखा युवा वर्ग रोजगार न मिलने पर काफी हताश है। सरकार ने पचास हजार नौकरियां देने का जो वादा किया था वह वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। सरकार से भी हमारा यही सवाल है कि वह पचास हजार नौकरियां कहां गई।

वह कालाकोट के कम्युनिटी हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जम्मू कश्मीर में अगर नेशनल कांफ्रेंस की सरकार सत्ता पर काबिज होती है तो बेरोजगारी को दूर किया जाएगा। वहीं इस दौरे में नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता सहित अली मुहम्मद सागर भी मौजूद रहे। सुंदरबनी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फारूक अब्दुल्ला ने की बैठक

फारूक अब्दुल्ला ने सुंदरबनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी मामलों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हर क्षेत्र में सरकार फेल हो चुकी है। युवाओं के साथ किए गए वादे सिर्फ धोखा साबित हुए हैं। महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी आदि सब मुद्दों पर सरकार फेल हो चुकी है।

कार्यकर्ताओं से बातचीत में फारूक ने कहा समाज में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। यह मित्रता और भाईचारे के लिए हानिकारक है। इस बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय उप प्रधान विपिन पाल शर्मा, जिला प्रधान भूषण उप्पल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी