किसानों को जैविक खेती के प्रति किया प्रोत्साहित

कृषि विभाग की ओर से वीरवार को मोगला में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें मोगला तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान मेले का उद्घाटन एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल ने किया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:04 AM (IST)
किसानों को जैविक खेती के प्रति किया प्रोत्साहित
किसानों को जैविक खेती के प्रति किया प्रोत्साहित

संवाद सहयोगी, कालाकोट : कृषि विभाग की ओर से वीरवार को मोगला में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें मोगला तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान मेले का उद्घाटन एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल ने किया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर एडीसी कृष्ण लाल ने कृषि मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर कृषि के बारे में जानकारियां हासिल करते हुए किसानों का हौसला बढ़ाया। मेले में किसानों की ओर से अपने खेतों में जिन सब्जियों की पैदावार की गई, उनकी प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई। किसानों को कृषि अधिकारियों ने कृषि की नई तकनीक के बारे में भी जानकारियां दी।

वही सरपंच मास्टर केवल शर्मा , सरपंच भूषण उप्पल ने कहा कि इस तरह के किसान मेले तथा प्रदर्शनी से किसानों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में जानने का मौका मिलता है। इस तरह के किसान मेले का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। अंत में कृषि अधिकारियों ने किसानों से कहा कि जो कृषि संबंधित समस्याएं पेश आती हैं उन्हें हमें बताया। ताकि समस्याओं का निवारण किया जा सके।

इस अवसर पर कृषि विभाग के सब डिविजनल ऑफीसर आर के शर्मा , तहसीलदार सुनील कुमार , एएसपी गिरधारी लाल , ग्रामीण विकास अधिकारी मोगला अंजना सुदन , डीडीसी शमीम अख्तर , बीडीसी सुरेखा कोतवाल आदि मौजूद रहे। तथा इस किसान मेले में कृषि विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस किसान मेले में आए किसानों को किसानों से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारियां दी।

---

chat bot
आपका साथी