महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

संवाद सहयोगी कालाकोट भारतीय जनता पार्टी मंडल महोगला में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 06:01 AM (IST)
महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी
महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, कालाकोट : भारतीय जनता पार्टी मंडल महोगला में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कुछ महिलाएं भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हुई, जिनका महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने हार पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष संगीता डोगरा ने कहा कि महिला मोर्चा की इस बैठक को आयोजित करने का हमारा यही मकसद है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व योजनाओं को बूथ लेवल तक ले जाने में हमारी महिला मोर्चा की टीम इस कार्य को निभाए, ताकि सरकार की योजनाओं से महिलाएं जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकें।

वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार की तेजस्विनी योजना भी महिलाओं के लिए है और इस तेजस्विनी योजना के तहत सरकार द्वारा पांच लाख तक लोन दिया जाता है। जो कोई युवती, महिला 18 से 35 वर्ष तक की इस तेजस्विनी योजना के तहत अपना कारोबार चलाने की इच्छुक है वह इस योजना से अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती है।

वहीं, इस अवसर पर महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष नीना शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता आदि ने भी महिलाओं की सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में पायल शर्मा, राधा देवी, काजल कुमारी, प्रियंका शर्मा सुधा देवी आदि दर्जनभर महिलाएं व युवतियां भाजपा में शामिल हुई, जिनका महिला मोर्चा की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी