छोटी-बड़ी हर समस्या का हो रहा समाधान : विबोध

जागरण संवाददाता राजौरी भाजपा के प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने बुधवार को शाहपुर केरी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:04 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:04 AM (IST)
छोटी-बड़ी हर समस्या का हो रहा समाधान : विबोध
छोटी-बड़ी हर समस्या का हो रहा समाधान : विबोध

जागरण संवाददाता, राजौरी : भाजपा के प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने बुधवार को शाहपुर, केरी, ढेरिया व चकली आदि गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों की जो भी छोटी-बड़ी समस्याएं हैं, उनका हल किया जा रहा है।

इस दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने विबोध गुप्ता को अपने-अपने क्षेत्रों की हर छोटी-बड़ी समस्या से अवगत कराया। आम लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद भाजपा प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार जम्मू व कश्मीर के हर क्षेत्र में विकास करवा रही है। हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को हर जिले के दौरे पर भेजा। मंत्रियों ने हर किसी की समस्या को गंभीरता से सुना और उसी समय दिशानिर्देश जारी किए और उसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री को दी। उसके बाद प्रधानमंत्री इस रिपोर्ट पर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही मंत्रियों की रिपोर्ट के अनुसार अहम फैसले लिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि राजौरी व पुंछ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विकास होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए कार्य चल रहा है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की व पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया और कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर क्षेत्र का विकास करवाने के साथ-साथ हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। इस दौरान अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी