सुंदरबनी में भाजपा ने किया प्रदर्शन

कश्मीर के कुलगाम में बीती रात आतंकियों ने घात लगाकर भाजयुमो के महासचिव और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। इससे नाराज भाजपा कार्यकताओं ने शुक्रवार को सुंदरबनी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM (IST)
सुंदरबनी में भाजपा ने  किया प्रदर्शन
सुंदरबनी में भाजपा ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : कश्मीर के कुलगाम में बीती रात आतंकियों ने घात लगाकर भाजयुमो के महासचिव और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। इससे नाराज भाजपा कार्यकताओं ने शुक्रवार को सुंदरबनी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला प्रधान रजत सिंह ने आतंकी हमले की घोर निदा की है। उन्होंने कहा कि दुख के इस समय में उनकी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। । उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कायर पाकिस्तानियों को अपने पापों के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी। उनमें से प्रत्येक को निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी