बाढ़ में फंसे तीन लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाला

जागरण संवाददाता राजौरी भारतीय सेना की टुकड़ियों ने वीरवार को जिले में नदी के बाढ़ के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:33 AM (IST)
बाढ़ में फंसे तीन लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाला
बाढ़ में फंसे तीन लोगों को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाला

जागरण संवाददाता, राजौरी : भारतीय सेना की टुकड़ियों ने वीरवार को जिले में नदी के बाढ़ के पानी से तीन लोगों को बचाया। यह आपरेशन 12 घंटे से अधिक समय तक जारी रहा।

अधिकारियों ने बताया कि नागरिक प्रशासन ने बुधवार शाम को जानकारी दी कि ढांगरी बथूनी गांव में एक परिवार के तीन सदस्य नदी के एक द्वीप पर फंसे हुए हैं और पानी ने जमीन के टुकड़े को चारों तरफ से घेर रखा है। बुधवार की देर शाम को सेना ने आपरेशन शुरू किया, लेकिन रात में आपरेशन रोक दिया गया। वीरवार की सुबह फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार की सुबह नदी में फंसे तीनों लोगों को सेना के जवानों ने बचा लिया। भारतीय सेना की 71वीं फील्ड रेजिमेंट व इंजीनियरिग रेजिमेंट के सहयोग से यह बचाव अभियान चलाया गया।

वहीं, भारतीय सेना की लाम स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने नियंत्रण रेखा के पास एक गांव के एक इलाके में भूस्खलन के बाद दो परिवारों के सदस्यों को सामान सहित सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश के बीच केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित ठंडीकस्सी गांव में भूस्खलन हुआ, जिसके बाद लाम स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने अपने बचाव दल को मौके पर भेज कर बडे़ पैमाने पर बचाव कार्य को शुरू करवाया। दो घरों में रहने वाले लोगों और उनके कीमती सामानों को सेना की टीमों ने समय पर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला, जिससे जान-माल का नुकसान टल गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बाद में गांव के दूसरी तरफ रहने वाले उनके रिश्तेदारों के घर ले जाया गया। सेना की ओर से किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी