प्रशासन के आदेश के बाद भी नियमों का नहीं हो रहा पालन

जागरण संवाददाता राजौरी प्रशासन ने घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी किया ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:49 AM (IST)
प्रशासन के आदेश के बाद भी नियमों का नहीं हो रहा पालन
प्रशासन के आदेश के बाद भी नियमों का नहीं हो रहा पालन

जागरण संवाददाता, राजौरी :

प्रशासन ने घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी किया है और जो व्यक्ति मास्क नहीं पहनेगा, उसे पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन क्षेत्र में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला रहा है। लोग बिना मास्क पहने बाजारों में घूम रहे हैं। दुकानदार व रेहड़ी-फड़ी वाले बिना मास्क, दस्ताने पहने अपना सामान बेच रहे हैं। कोई भी पूछने वाला नहीं है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं हो रहा है, जबकि राजौरी नगर का कुछ हिस्सा व इसके साथ लगते कई गांवों को शुक्रवार को प्रशासन द्वारा रेड जोन घोषित किया जा चुका है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले अधिकतर लोग बिना मास्क के ही बाजारों में आ रहे हैं। कोई भी अधिकारी ऐसा नहीं मिलता जो लोगों को जुर्माना कर रहा हो या फिर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इतना ही नहीं किसी भी दुकानदार द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है। कोई दुकानदार दस्ताने पहनकर ग्राहक को सामान देता नजर नहीं आ रहा है। किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर ग्राहक के लिए सैनिइटाइजर तक नहीं रखा है। लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी : बिना मास्क व शारीरिक दूरी को कायम रखे बिना जो भी लोग बाजारों में आ रहे हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए विशेष कदम उठाए जाने की सख्त जरूरत है, ताकि जो भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर निकले वह मास्क पहन कर ही निकले। सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क पहनना जरूरी है। दुकानदार भी मास्क व दस्ताने पहनकर ग्राहक को सामान दे सकता है। हर दुकान पर सैनिटाइजर होना भी जरूरी है। अगर लोग आदेशों का पालन नहीं कर रहे है तो अभियान शुरू करके नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

- ठाकुर शेर सिंह, एडीसी राजौरी

chat bot
आपका साथी