मास्क नहीं लगाने वालों पर कसा शिकंजा, जुर्माना वसूला

संवाद सहयोगी सुंदरबनी कोविड-19 महामारी के चलते प्रशासन ने कई प्रकार के एहतियात रखने के निदे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:31 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:31 AM (IST)
मास्क नहीं लगाने वालों पर कसा शिकंजा, जुर्माना वसूला
मास्क नहीं लगाने वालों पर कसा शिकंजा, जुर्माना वसूला

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : कोविड-19 महामारी के चलते प्रशासन ने कई प्रकार के एहतियात रखने के निर्देश देने के साथ-साथ घरों से बाहर निकलने पर मास्क को अनिवार्य बताया है। इसके बावजूद लोग कोरोना की परवाह न करते हुए बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पूरे उपनगर में औचक दौरा किया। इस दौरान मास्क नहीं पहने हुए लोगों पर कार्रवाई करते हुए 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

इस मौके पर एडीसी विनोद कुमार, बीएमओ मंजूर हुसैन व पुलिस की टीम ने दल बल के साथ इस कार्रवाई को शहर में अंजाम दिया। इस मौके पर टीम ने उपजिला अस्पताल सुंदरबनी से निकलते हुए मुख्य सड़कों पर औचक दौरा किया। वहीं, मार्ग में मिले करीब 15 लोगों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। लोग मास्क को मुंह पर लगाने के बजाय जेब में रखकर घूम रहे थे, जिसपर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला। बीएमओ डॉक्टर मंजूर हुसैन ने कहा कि घरों से बाहर निकलें पर मुंह पर मास्क अवश्य पहनें, जिससे कोरोना वायरस का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों व बाजार में घूमते समय मुंह पर मास्क का प्रयोग करें, अन्यथा उनपर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।

chat bot
आपका साथी